Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग में कोरोनावायरस संक्रमण के 12 नए केस सामने आए हैं। इनमें 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग जिले में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20 पहुंच गया है। कल आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक रुद्रप्रयाग में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 8 था। लेकिन 12 नए मरीज आने के साथ ही ये आंकड़ा 20 पहुंच गया है। ये सभी लोग दिल्ली से रुद्रप्रयाग पहुंचे थे और सभी को एक होटल में क्वॉरेंटाइन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि दिल्ली से आने के बाद सभी को क्वारेंटाइन किया गया इसलिए कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा नहीं है।