Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: जिस बात का डर था, वही हुआ। देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी कोरोना संक्रमण का जरिया बन गई है। गुरुवार को देहरादून में कोरोना संक्रमण के 35 नए केस मिले। जिनमें से 21 केस निरंजपुर सब्जी मंडी से जुड़े हैं। ये लोग निरंजनपुर सब्जी मंडी के संक्रमित आढ़ती के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। खतरे को देखते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निरंजनपुर सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। गुरुवार से मंडी समिति ने मंडी को खाली कराने का काम भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा आपके लिए एक और जरूरी खबर है। शनिवार और रविवार को देहरादून बंद रहेगा। देहरादून नगर निगम क्षेत्र के बाजार अगले दो दिन तक बंद रहेंगे, इस दौरान शहर में सैनेटाइजेशन कराया जाएगा। सीएम की तरफ से मिले आदेश के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने इस संबंध में विधिवत आदेश भी जारी कर दिए हैं।