Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1215 पहुंच गया है। 2:00 बजे के बाद उत्तराखंड में 16 नए मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इनमें से 8 देहरादून, 1 चंपावत, 4 नैनीताल, 2 टिहरी गढ़वाल और 1 उधम सिंह नगर जिले से मिला है। अभी-अभी आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में आज कुल 35 लोग कोरोनावायरस संक्रमण से उबर चुके हैं। चंपावत में जो एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है वह दिल्ली से लौटा है। नैनीताल में जो 4 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं वह दिल्ली से लौटे हैं। टिहरी गढ़वाल में जो 2 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं वह महाराष्ट्र से लौटे हैं। उधमसिंह नगर में जो एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है वह महाराष्ट्र से लौटा है।