शर्मनाक! उत्तराखंड में BJP नेता पर यौन शोषण का आरोप..दर्ज हुआ केस

आरोपी का नाम सुरेश विश्वास है। वो बीजेपी नगर और जिला इकाई में कई पदों पर रह चुका है। सुरेश पर क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Udham Singh Nagar BJP leader Suresh Biswas: Case of sexual abuse filed against bjp leader
Image: Case of sexual abuse filed against bjp leader

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में बीजेपी नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामला रुद्रपुर का है। जहां ट्रांजिट कैंप थाने में युवती ने एक बीजेपी नेता के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराया। आरोपी का नाम सुरेश विश्वास है। वो बीजेपी नगर और जिला इकाई में कई पदों पर रह चुका है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने सुरेश विश्वास पर बलात्कार का आरोप लगाया। पीड़ित युवती ट्रांजिट कैंप की रहने वाली है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात ठाकुर नगर में रहने वाले सुरेश विश्वास से हुई थी। आगे भी पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून में शराब के शौकीनों को झटका, शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे ठेके
शिकायत में कहा गया है कि धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान सुरेश ने युवती से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब युवती ने सुरेश से शादी करने को कहा तो वो उसे टालने लगा। युवती के दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवक की धमकी से आहत युवती पुलिस के पास पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस मामले में आगे जो भी अपडेट होगी, हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।