Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि राजधानी देहरादून और हरिद्वार में 5 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1308 हो गया है।हरिद्वार जिले में शनिवार को 3 नए मरीज मिले। एक मरीज रुड़की और दो लक्सर में मिले हैं। ये तीनों कोरोना संक्रमित दूसरे राज्यों से हरिद्वार पहुंचे थे। उधर देहरादून में दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव की खबर है। देहरादून में ही कोरोना संक्रमित 48 साल के आढ़ती की मौत हो गई। वह एक सब्जी मंडी में काम करता था और कोरोनावायरस से संक्रमित था। उसका इलाज देहरादून कोविड-19 अस्पताल चल रहा था। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की वजह से ये 12वीं मौत है। अस्पताल के सीएमओ बीसी रमोला ने इस बात की पुष्टि की है। बताया गया है की आढ़ती अपने परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल आया था। उसके परिवार के बाकी सदस्य भी कोविड-19 में भर्ती हैं। कुल मिलाकर उत्तराखंड में अब तक 12 कोरोनावायरस मरीजों की मौत हो चुकी है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले में कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े