Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1341 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट बुलेटिन के मुताबिक उत्तराखंड में 38 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इनमें से 6 बागेश्वर से, चंपावत से एक, देहरादून से 10, हरिद्वार से 14, नैनीताल से दो, टिहरी गढ़वाल से तीन और उधम सिंह नगर से 2 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में 23 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 19, पौड़ी गढ़वाल में दो, और टिहरी गढ़वाल में आठ कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1341 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 73
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 33
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 33
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 46
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 368
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 122
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 323
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 43
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 44
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 22
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 121
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 90
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 29