Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: जैसा कि हमने आपको पहले बताया था कि उत्तराखंड में होटल, हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थानों को खोलने की तैयारी हो रही है। आज यानी 7 जून को इसके आदेश जारी हो गए हैं। अब उत्तराखंड में होटल और हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स, धार्मिक स्थान खोले जायेंगे। हालांकि इनके लिए कुछ नियम है जिनका ध्यान देना बेहद जरूरी है। आइए इस बारे में आपको बताते हैं।
1- कंटेनमेंट जोन में होटल हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज और होमस्टे नहीं खुलेंगे।
2- होटल मैनेजमेंट और होमस्टे मैनेजमेंट को अभी देश के उन जगहों से बुकिंग नहीं लेनी है जहां कोविड-19 हाई लोड पर है। अगर यह नियम तोड़ा तो होटल मैनेजमेंट पर कार्रवाई हो सकती है।
3- होटल मालिक को होटल में आने वाले टूरिस्ट से हर हाल में एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म लिखवाना होगा। कि किसी सार्वजनिक परिसर का दौरा नहीं करेगा
4- सभी रेस्टोरेंट सुबह 7:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक खुलेंगे।
5- कंटेनमेंट जोन में कोई भी रेस्टोरेंट नहीं खुलेगा।