Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में आज से धार्मिक स्थल, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट खुल रहे हैं। इसके लिए क्या गाइडलाइन है..वो भी हम आपको बता रहे हैं लेकिन आपको सबसे पहले ये बता दें कि उत्तराखंड में तीर्थ यात्रा अभी बाहरी राज्यों के लिए नहीं खुली है। जी हां एक बार फिर से कंफर्म हो जाइए कि बाहरी राज्यों के लिए उत्तराखंड में अभी तीर्थ यात्रा नहीं खुली है। दरअसल सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं हालांकि इन सवालों का जवाब पहले ही गाइडलाइन में दिया जा चुका है। इसलिए हम एक बार फिर से आपको बता रहे हैं कि अभी सिर्फ उत्तराखंड के लोग ही उत्तराखंड में तीर्थ यात्रा कर सकेंगे। बाहर के राज्यों के लोग फिलहाल उत्तराखंड में तीर्थ यात्रा नहीं कर सकेंगे। अब आप इन नियमों पर भी ध्यान दीजिए। गाइड लाइन के ये 10 नियम एक बार फिर से पढ़ लीजिए
1- कंटेनमेंट जोन में होटल हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज और होमस्टे नहीं खुलेंगे।
2- होटल मैनेजमेंट और होमस्टे मैनेजमेंट को अभी देश के उन जगहों से बुकिंग नहीं लेनी है जहां कोविड-19 हाई लोड पर है। अगर यह नियम तोड़ा तो होटल मैनेजमेंट पर कार्रवाई हो सकती है।
3- होटल मालिक को होटल में आने वाले टूरिस्ट से हर हाल में एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म लिखवाना होगा। कि किसी सार्वजनिक परिसर का दौरा नहीं करेगा.आगे भी पढ़िए