अनलॉक-1..उत्तराखंड के 4 जिलों में 52 जगहों पर जारी रहेगी सख्ती, घरों में रहेंगे लोग..देखिए लिस्ट

उत्तराखंड में आज से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मॉल और होम स्टे खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, लेकिन 52 कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरकरार रहेगी। चारधाम यात्रा के संचालन पर भी रोक रहेगी...
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Unlock 1 uttarakhand: Unlock one uttarakhand strict rules in 52 place
Image: Unlock one uttarakhand strict rules in 52 place

पौड़ी गढ़वाल: केंद्र सरकार द्वारा घोषित अनलॉक-1 का पहला चरण आज सोमवार से शुरू हो गया है। इसके तहत देश भर में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। उत्तराखंड में भी आज से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मॉल और होम स्टे खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, लेकिन उत्तराखंड के कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरकरार रहेगी। इसके अलावा फिलहाल चारधाम यात्रा का संचालन भी नहीं होगा। देहरादून के नगर निगम क्षेत्र में अगले आदेश तक ना तो होटल खुलेंगे और ना ही रेस्टोरेंट। रविवार देर शाम जारी आदेश में राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को छोड़कर अन्य सेवाओं को खोलने के आदेश जारी किए। इसके लिए गाइड लाइन भी जारी की गई है। होटल और होम स्टे संचालकों से कहा गया है कि वो कोरोना प्रभावित शहरों से कोई बुकिंग नहीं लें। होटल और होम स्टे में रहने वालों से इस बात का लिखित पत्र लेना होगा कि वो किसी भी पर्यटन स्थल पर नहीं घूमेंगे। नियम ना मानने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। रेस्टोरेंट संचालकों को अपने यहां आने वाले ग्राहकों का रिकॉर्ड रखना होगा। शॉपिंग मॉल में 50 प्रतिशत दुकानें ही खोली जाएंगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने उड़ान सेवा शुरू करने की अनुमति भी दे दी है, लेकिन फिलहाल चारधाम के लिए हवाई सेवा नहीं मिलेगी। आगे देखिए उन 52 जगहों की लिस्ट जहां पाबंदी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें - आज से अनलॉक-1: उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से नहीं आएंगे तीर्थ यात्री..ये 10 नियम पढ़ लीजिए
प्रदेश के 52 कंटेनमेंट जोन में फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। यहां प्रशासन की सख्ती जारी रहेगी। किस जिले में कौन-कौन से इलाके कंटेनमेंट जोन हैं, ये भी जान लें। टिहरी जिले में 8 कंटेनमेंट जोन हैं।
भाटी गांव, लामणीधार गांव, अखोरी गांव, जेलम गांव, ग्राम डूंग पट्टी, ग्राम ग्वाड़ामल्ला, क्यूंलागी गांव और जखन्याली गांव।
देहरादून जिले में 23 इलाके कंटेनमेंट जोन हैं
गुरु रोड, बलराज कॉलोनी, एमडीडीए कॉलोनी का ईडब्ल्यूएस ब्लॉक, प्रेमबत्ता गली, सिंचाई विभाग कॉलोनी का डी-ब्लॉक, डांडीपुरा, रेसकोर्स, आदर्श नगर, शिवाजी नगर की गली नंबर 34, बीस बीघा कॉलोनी, विकासनगर का वार्ड नंबर-13 और वार्ड नंबर 19, फतेहपुर गांव, हरिपुरकलां, सर्कुलर रोड, ओम सार्थक अपार्टमेंट, ब्रह्मपुरी, कलिंगा कॉलोनी, बसंत विहार फेज-2, नवीन मंडी निरंजनपुर, रेलवे रोड ऋषिकेश, गांव गढ़ी मैचक और खुड़बुड़ा मोहल्ला की हरश्रीनाथ गली शामिल है।
हरिद्वार जिले में 19 कंटेनमेंट जोन हैं
खत्ता खेड़ी, सती मोहल्ला, मातावाला मोहल्ला, मोहम्मदपुर का वार्ड नंबर 12, मुंडा खेड़ा, दुर्गापुर, आदर्श नगर, डाबकी गांव, दादूपुर गांव, हजरत बिलाल मोहल्ला, अंबेडकर कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, वैष्णवी अपार्टमेंट, जसविंदर एंक्लेव, अलावलपुर गांव, ग्राम धनौरी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का वार्ड नंबर 5, मोतीपुर गांव और शिवालिक नगर कंटेनमेंट जोन है।
पौड़ी जिले में दो कंटेनमेंट जोन हैं
पाबौ का पिपली गांव और चौबट्टाखाल का सतपाली पट्टी गांव
चार जिलों के 52 कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां बरकरार रहेंगी।