Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में भले ही कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1380 पहुंच गया हो। लेकिन इस बीच अच्छी खबर यह है कि इन 1380 लोगों में से कुल मिलाकर 663 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आज दोपहर आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज 135 लोगों ने कोरोनावायरस से जंग जीती है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा है कि आज सोमवार को दोपहर तक 25 पाॅजिटिव केस आए हैं जबकि 135 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। कुल 1380 पाॅजिटिव केस में से 697 एक्टीव केस हैं। राज्य में डबलिंग रेट में निरंतर सुधार हो रहा है। अब ये 16 दिन से अधिक हो गई है। हमारा रिकवरी प्रतिशत, राष्ट्रीय औसत के बराबर लगभग 48 प्रतिशत हो गया है। सेम्पलों के पाॅजिटिव होने की दर उत्तराखण्ड में 4.31 प्रतिशत है जबकि देश का औसत 5.37 प्रतिशत है। प्रति मिलियन सेम्पल लेने की दर 3169 है। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु दर देश में 2.78 प्रतिशत है जबकि राज्य में यह दर लगभग 1 प्रतिशत है। आगे हम आपको बता रहे हैं कि किस जिले से अब तक कितने कोरोना पशेंट ठीक हुए हैं। आगे देखिए