Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के लिए यह परीक्षा की घड़ी है और सभी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपना शत प्रतिशत दे रहे हैं। मगर ताली हमेशा दोनों हाथों से बजती है। केवल सरकार और प्रशासन के सतर्कता बरतने से कुछ नहीं होगा, जरूरत है कि लोग भी इस महामारी के बारे में जागरूक हों और सरकार एवं प्रशासन का साथ दें, नियमों का उल्लंघन न करें। मगर लोग शायद इस महामारी को सीरियसली नहीं ले रहे हैं। सरकार द्वारा बार-बार यह बोला जा रहा है कि बाहर से आए प्रवासियों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन होना अनिवार्य है ताकि यह संक्रमण फैले नहीं, मगर लग रहा है कि कुछ लोगों को यह छोटी सी बात समझने में समस्या हो रही है। लोग सड़कों पर होम क्वारंटाइन की अवधि के दौरान खुलेआम बेखौफ घूमते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ अल्मोड़ा में भी देखने को मिला। रेड जोन घोषित हो चुकी दिल्ली से लौटे तीन युवकों को पुलिस ने उनकी होम क्वारंटाइन की अवधि के दौरान बाजार में बेमतलब का घूमता पाया जिसके बाद पुलिस ने उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।