Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद आज मां पूर्णागिरि के कपाट खुले और विधि विधान से पूजा पाठ शुरू हुआ। केंद्र सरकार द्वारा देश भर में आज से मंदिरों के कपाट खोलने के आदेश के बाद चम्पावत जिले के माँ पूर्णागिरि धाम में भी मंदिर को आमजनता के दर्शनार्थ खोल दिया गया है। हालांकि कोविड-19 के मद्देनजर नियमों का पालन हो रहा है। खासतौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। फिलहाल केवल उत्तराखण्ड की जनता ही मां पूर्णागिरी दर्शन कर पायेगी। प्रदेश के बाहर के श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल दर्शनों पर रोक है। प्रदेश व प्रदेश के बाहर के वो दर्शनार्थी जो माँ पूर्णागिरि के दर्शनों को आकर प्राप्त नही कर सकते वह माँ पूर्णागिरि के आज पहले दिन कपाट खुलने पर हो रही लाइव आरती का आनंद उठाये व माँ पूर्णागिरि का घर बैठे आर्शीवाद लें। आगे देखिए वीडियो