Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है और अच्छी बात ये है कि जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ है। खबर उधम सिंह नगर के काशीपुर जिले से हैं जहां दीपक धौलाखंडी की पत्नी हिमानी बुधानी ने दो बेटियों और एक बेटी को जन्म दिया है। 14 मई को महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था और उसके बाद उन्हें 26 दिन के लिए निजी अस्पताल के एनआईसीयू में रखा गया था। अब उनके स्वस्थ होने की डॉक्टर ने पुष्टि की है और उन्हें छुट्टी दे दी है। जसपुर खुर्द गढ़वाल सभा के दीपक धौलाखंडी और उनकी पत्नी हिमानी को हर कोई बधाई संदेश दे रहा है। तीनों बच्चों का जन्म ऑपरेशन से हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि मैं से नॉर्मल बच्चे का वजन ढाई किलो होता है लेकिन यहां 3 बच्चे एक साथ गर्भ में पल रहे थे। इसलिए बच्चों का वजन कम था। उनका कहना है कि करीब 2 महीने में तीनों बच्चे नॉर्मल हो जाएंगे। सभी को 1 महीने तक एनआईसीयू में रखने के बाद छुट्टी दी गई है। इस वक्त हिमानी के परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी शादी 21 अप्रैल 2019 को गढ़वाल सभा के दीपक धौलाखंडी से हुई थी। दीपक वर्तमान में काशीपुर एसपी ऑफिस में तैनात है। इस वक्त परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें - खुशखबरी: उत्तराखंड में आधे से ज्यादा मरीजों ने कोरोना को हराया..देखिए नए आंकड़े