चम्पावत: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े अब तक 1488 पहुंच चुके हैं। लेकिन इस बीच राहत भरी खबर यह है कि इन 1488 लोगों में से 749 लोगों ने कोरोनावायरस से जंग जीती है। आज दोपहर 2:00 बजे आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज कुल मिलाकर 35 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। जिन 35 लोगों ने कोरोनावायरस से जंग जीती है उनमें 27 लोग देहरादून से हैं। इसके अलावा 7 लोग चमोली जिले से और एक व्यक्ति उत्तरकाशी जिले से है। यह बात सच है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है लेकिन उतनी ही जल्द ही मरीज रिकवर भी हो रहे हैं। आगे देखिए हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण से उबर चुके लोगों की लिस्ट