Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कोरोना महामारी के चलते सभी धार्मिक स्थलों को बंद करने के आदेश दिए गए थे। इन्हीं में से कोटद्वार का सिद्धबली मंदिर भी शामिल था। अब सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी होने के बाद सिद्धबली मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए थे। साथ ही मंदिर को सैनिटाइज भी किया जा रहा था। सोमवार को सिद्धबली मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले गए। हालांकि मंदिर में बहुत कम संख्या में ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धीरे-धीरे मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। इसके लिए मंदिर समिति भी तैयार है। सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने से पूर्व मास्क धारण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही पानी की टंकियों पर हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर को रोज सैनिटाइज किया जाएगा। आगे देखिए वीडियो