Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उधर देहरादून में कोरोनावायरस के मोर्चे पर नई चुनौती आ खड़ी हुई है। देहरादून में अब ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं जो कोरोनावायरस पॉजिटिव तो हैं लेकिन ये पता नहीं लग रहा कि उनकी ट्रैवल हिस्ट्री क्या रही? साथ ही यह भी पता नहीं लग रहा है कि इंफेक्शन का सोर्स आखिर क्या है? ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या देहरादून जिला कम्युनिटी स्टेज की तरफ तो नहीं बढ़ रहा? कम्युनिटी ट्रांसमिशन कोरोना महामारी की तीसरी स्टेज होती है। ऐसी स्थिति तब होती है जब एक बड़े इलाके में कई लोग एक साथ संक्रमित पाए जाते हैं। ऐसे इलाकों में स्थिति खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। इन परिस्थितियों पर काबू पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे हालात में कोई ऐसा व्यक्ति भी वायरस से संक्रमित हो जाता है जो ना ही किसी वायरस प्रभावित देश से लौट हो ना ही किसी संक्रमित शख्स के संपर्क में आया हो। संक्रमण का पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है। आगे पढ़िए देहरादून का हाल