Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
चमोली: सैकड़ों प्रवासी कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बाद से ही शहर से गांव की ओर वापस लौट आए गए। लॉकडाउन से कोई फायदा हुआ हो या न हुआ हो मगर सालों से सूने पड़े गांवों में खुशहाली लौट आई है। लोगों की चहल-पहल फिर से दिखना शुरू हो गई है। मगर ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती जो सामने खड़ी है वो है रोजगार की समस्या। लोग गांव में रहकर रोजी-रोटी कैसे चलाएंगे। ऐसे में जरूरत है उनको रोजगार प्रदान करने की। इस दिशा में सराहनीय प्रयास किया चमोली जिले की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने। उत्तराखंड की बेहद चर्चित डीएम स्वाति भदौरिया ने आजकल गांव की ओर लौटे सभी प्रवासियों को मनरेगा के तहत काम देने की मुहिम छेड़ रखी है। यह बेहद सराहनीय प्रयास है। डीएम स्वाति ने खंडविकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चला कर गांव लौटे हर एक प्रवासी से मनरेगा के तहत कार्य करने की जानकारी जुटाने के आदेश दिए हैं। डीएम ने यह भी कहा है कि जिन-जिन प्रवासियों को रोजगार की तलाश है और वे मनरेगा में काम करने के इच्छुक हैं उनके लिए शीघ्र ही जॉबकार्ड भी बनाया जाएगा।