Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के उत्तराखंड लौटने का सिलसिला जारी है। अपनों से मिलने की उम्मीद में प्रवासी क्वारेंटीन से लेकर आइसोलेट रहने तक, हर नियम का पालन कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से क्वारेंटीन सेंटर से लेकर घर तक की दूरी तय करने में कई प्रवासियों की पूरी जिंदगी खर्च हो जा रही है। एक ऐसी ही दुखद खबर पिथौरागढ़ से आ रही है। जहां जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 19 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चलिए अब आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। 15 दिन पहले डीडीहाट में रहने वाला युवक दिल्ली से अपने घर लौटा था।