Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: कोरोना के आने के बाद से ही सारी दुनिया घरों में सिमट कर रह गई है। उत्तराखंड में भी कोरोना के कारण लोगों को कहा जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा घर पर रहें। मगर केवल लोगों के घर पर रहने से इस वायरस से पीछा नहीं छूटेगा। उत्तराखंड जिस स्टेज पर अभी है वह भयावह है। प्रवासियों के आने के बाद से परिस्थितियां और खराब हो गई हैं। प्रवासियों का आना जब से राज्य में शुरू हुआ है तबसे ही हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल रखे हैं। बता दें कि राज्य में कोरोना के अबतक 1637 केस सामने आए हैं। टिहरी जिले की बात करें तो वहां पर भी हालत बेहद खराब हैं। आज टिहरी जिले में कुल 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद टिहरी जिले में हड़कंप मचा हुआ है। वैसे तो टिहरी में कुल 8 कंटेन्मेंट जोन घोषित हो रखे हैं मगर तब भी टिहरी में खतरा काफी ज्यादा बढ़ रखा है।