देहरादून की सबसे बड़ी सब्जी मंडी 14 जून तक बंद रहेगी..जारी हुए आदेश

प्रशासन ने मंडी को 14 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। मंडी के सभी आढ़ती, कर्मचारी, श्रमिक और स्थानीय निवासियों को अग्रिम आदेश तक अपने घरों में रहने को कहा गया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Niranjanpur Sabzi Mandi Dehradun: Niranjanpur mandi to close till 14 june
Image: Niranjanpur mandi to close till 14 june

देहरादून: देहरादून के लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। निरंजनपुर सब्जी मंडी फिलहाल बंद रहेगी। पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने के बाद प्रशासन ने निरंजनपुर मंडी को बंद कर दिया था। 4 जून को निरंजनपुर सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। जिसमें 4 जून से 11 जून तक के लिए मंडी को बंद रखने की बात कही गई थी। इस दौरान मंडी में सैनेटाइजेशन का काम होना था। अब इस अवधि को बढ़ा दिया गया है। देहरादून के डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज इस संबंध में आदेश जारी किए। अब निरंजनपुर सब्जी मंडी 14 जून तक बंद रहेगी। आपको बता दें कि मंडी में कुछ हफ्ते पहले एक आढ़ती के कर्मचारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मंडी को कुछ दिन के लिए बंद कर सैनिटाइजेशन किया गया था, लेकिन संक्रमण नहीं रुका। यहां आढ़तियों और उनके परिजनों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसे देखते हुए मंडी को 11 जून तक के लिए बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें - श्रीनगर गढ़वाल में बनेगा पहला मरीन ड्राइव, जल्द शुरु होने वाला है काम
11 जून को हालात की समीक्षा होनी थी। स्थिति कंट्रोल में रहती तो मंडी को खोलने पर सहमति बनती, लेकिन फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा। इसलिए प्रशासन ने मंडी को 14 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। मंडी के सभी आढ़ती, कर्मचारी, श्रमिक और स्थानीय निवासियों को अग्रिम आदेश तक अपने घरों में रहने को कहा गया है। बात दें कि निरंजनपुर मंडी के बंद होने के बाद मालदेवता क्षेत्र में फल-सब्जी की उपमंडी लगनी थी, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते इस पर भी रोक लगा दी गई। मालदेवता क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने मंडी लगाने का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान यहां मंडी लगाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा, इसलिए मालदेवता में मंडी नहीं लगी। फिलहाल देहरादून में सब्जी-फलों की सप्लाई के लिए मंडी समिति ने कई गाड़ियां लगाई हैं, जिनके जरिए लोगों तक सस्ती सब्जियां पहुंचाई जा रही हैं। धीरे-धीरे गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।