अभी अभी: उत्तराखंड में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव..1655 पहुचा आंकड़ा

उत्तराखंड में आज दोपहर 2:00 बजे के बाद 18 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। है इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1655 पहुंच गया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 11 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 11 june

चम्पावत: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज दोपहर 2:00 बजे के बाद 18 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। है इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1655 पहुंच गया है। आज 2:00 बजे के बाद सामने आए मरीजों में 13 मरीज देहरादून से है एक मरीज हरिद्वार जिले से, 3 मरीज टिहरी जिले से और उत्तरकाशी से एक मरीज सामने आया है। इसके अलावा आज 2:00 बजे के बाद कुल मिलाकर 49 लोगों ने कोरोनावायरस को मात दी है और स्वस्थ हो गए हैं। इनमें से 21 लोग देहरादून, 21 लोग हरिद्वार ,1 टिहरी और 6 लोग पिथौरागढ़ के हैं। उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस से उबर चुके लोगों का आंकड़ा 886 पहुंच चुका है। ये एक अच्छा संकेत है। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक उत्तराखंड में 1655 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हुए लेकिन इससे उबरने की रफ्तार भी उतनी ही तेज है। आधे से ज्यादा लोगों ने कोरोनावायरस को मात दी है और अभी आंकड़ा 886 पहुंच गया है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर एक जिले से कोरोना संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1655 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 40
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 37
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 432
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 170
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 334
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 53
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 51
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 35
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 256
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 99
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 26