Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा बिल्डिंग में कोरोनावायरस के संपर्क में पाए जाने के बाद सेक्शन को सील कर दिया गया है। जी हां जागरण की खबर के मुताबिक सचिवालय प्रशासन ने इस सेक्शन के सभी कर्मचारियों का कोरोनावायरस टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल टेस्ट की रिपोर्ट आने तक सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मीटिंग में शिरकत करने गए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल पहले ही मच गया था। अब एक और मामले से हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि उत्तराखंड सचिवालय में तैनात एक सहायक समीक्षा अधिकारी का भाई कोरोना वायरस संक्रमित मिला है। यह खबर मिलने के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर अनुभाग अधिकारी ने सुबह ही अनुभाग बंद करवा दिया और इसके बाद इसकी सूचना सचिवालय प्रशासन को दी गई। खबर है कि शाम को सचिवालय प्रशासन ने अनुभाग सील कर दिया। इस फ्लोर में सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। 15 जून को सचिवालय प्रशासन को इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाएगी। खबर है कि रिपोर्ट आने तक अनुभाग के सभी कर्मचारी सेल्फ क्वारेंटीन रहेंगे।