अभी अभी: उत्तराखंड में 37 लोग कोरोना पॉजिटिव..1692 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में आज 37 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1692 पहुंच गया है
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 2 pm 12 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 2 pm 12 june

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 37 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1692 पहुंच गया है। अभी आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चमोली से 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। देहरादून में 15, हरिद्वार में 6, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 5, रुद्रप्रयाग में 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। आज कुल मिलाकर 9 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं और अब राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा 895 हो गया है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1692 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 40
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 40
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 447
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 176
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 334
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 53
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 51
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 42
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 257
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 104
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 26