Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: नशे में व्यक्ति क्या-क्या कर जाता है यह उसको खुद को ही पता नहीं लगता। शराब के नशे में व्यक्ति दूसरों के साथ-साथ अपना भी नुकसान कर बैठता है। उधमसिंह नगर ज खटीमा से भी कुछ ऐसी ही खबर आ रही है। खटीमा में शराब के सेवन के बाद नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने अपने अपने ससुराल में जम कर हंगामा मचाया। उत्पात मचाते जमाई को देख कर ससुराल वालों ने पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी युवक को चौकी लेकर आ गई। चौकी में पहुंचते ही युवक ने फिर से हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने शराब के नशे में गेट पर लेकर शीशे पर अपना हाथ दे मारा जिससे उसके हाथ की नस कट गई। जिसके बाद पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ युवक को पुलिसकर्मी आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। आगे पढ़िए