उत्तराखंड के 5 जिलों में 63 इलाके सील, यहां कोरोनावायरस का खतरा ज्यादा

उत्तराखंड के पांच जिलों में 63 इलाके सील किए गए हैं। देहरादून में 21, हरिद्वार में 29, टिहरी में 9, पौड़ी में दो और ऊधमसिंहनगर जिले में दो इलाके कंटेनमेंट जोन हैं...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand containment zones: 63 containment zones declared in 5 districts of Uttarakhand
Image: 63 containment zones declared in 5 districts of Uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल: कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। प्रदेश के पांच जिलों में 63 इलाके सील किए गए हैं, यहां पाबंदियां लागू रहेंगी। देहरादून, टिहरी और ऊधमसिंहनगर जिले में नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है। सबसे पहले बात करते हैं देहरादून जिले की। जहां कल तक 20 कंटेनमेंट जोन थे, आज इनकी संख्या 21 है।
देहरादून में प्रेमबत्ता गली, आदर्श नगर, शिवाजी नगर की गली नंबर 34, बीस बीघा कॉलोनी, विकासनगर का वार्ड नंबर 13, हरबर्टपुर का वार्ड नंबर 09, ग्राम फतेहपुर टांडा, हरिपुरकलां, सर्कुलर रोड, ब्रह्मपुरी, कलिंगा कॉलोनी, बसंत विहार फेज-2, नवीन मंडी, रेलवे रोड, गढ़ी मैचक गांव, हरश्रीनाथ गली, डोईवाला का वार्ड नंबर 5, रामविहार, पूर्वी पटेलनगर और चमनपुरी पहले से कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। अब डालनवाला के 16 मोहिनी रोड को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। आगे जानिए बाकी जिलों के कंटेनमेंट जोन

यह भी पढ़ें - गढ़वाल में कोरोना पॉजिटिव युवक की दिखाई समझदारी, बचा ली कई लोगों की जान
प्रदेश में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में हैं। हरिद्वार में कुल 29 इलाके सील हैं।
जिनमें सती मोहल्ला, मातावाला मोहल्ला, मोहम्मदपुर का वार्ड नंबर-12, मुंडा खेड़ा, दुर्गापुर, आदर्श नगर, डाबकी गांव, दादूपुर गांव, हजरत बिलाल मोहल्ला, ग्रीन पार्क कॉलोनी, वैष्णवी अपार्टमेंट, अंबेडकर कॉलोनी, जसविंदर एंक्लेव, अलावलपुर गांव, ग्राम धनौरी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का वार्ड नंबर-5, मोतीपुर गांव, शिवालिक नगर, सुल्तानपुर, रुड़की का वार्ड नंबर-35, ग्राम टीकमपुर, ग्राम गैंडीखत्ता, ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, ग्राम मेहवाड कला, गांव लथारदेवा, आदर्श नगर, गांव डंडेरा, ग्राम भंगेड़ी और ग्राम इनायतपुर शामिल हैं। ये सभी कंटेनमेंट जोन हैं।
टिहरी जिले में भी कंटेनमेंट जोन की संख्या 8 से बढ़कर 9 हो गई है।
यहां गांव भाटी, गांव लामणीधार, ग्राम अखोरी, ग्राम झेलम, ग्राम डूंग पट्टी, ग्राम ग्वाड़ामल्ला, ग्राम क्यूंलागी और ग्राम जखन्याली पहले से कंटेनमेंट जोन घोषित हैं। अब ग्राम डोबरी को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में भी एक इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिले में सितारगंज की संपूर्णानंद सेंट्रल जेल और रुद्रपुर की शिव शक्ति सोसायटी का वार्ड नंबर 38 कंटेनमेंट जोन है।
वहीं पौड़ी में पिपली गांव और चौबट्टाखाल का सतपाली पट्टी कंटेनमेंट जोन में शामिल है।
कंटेनमेंट जोन में प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी। सील इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक है। जरूरत का हर सामान प्रशासन की तरफ से मुहैया कराया जा रहा है।