अभी अभी: उत्तराखंड में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव,1724 पहुंचा आंकड़ा.. दो महिलाओं की मौत

उत्तराखंड में दोपहर 2:00 बजे के बाद 32 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।दो कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 12 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 12 june

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में दोपहर 2:00 बजे के बाद 32 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1724 पहुंच चुकी है। इसके अलावा दुखद खबर ये है कि आज उत्तराखंड में दो कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोनावायरस मरीजों की मौत का आंकड़ा 21 पहुंच चुका है। देहरादून में 58 साल की एक महिला की मौत हुई है। वो कोविड-19 पॉजिटिव थी। इसके अलावा उधम सिंह नगर जिले में 76 साल की एक महिला की मौत हुई है। वो भी कोरोनावायरस संक्रमित थी। आज देहरादून से दो लोग कोरोनावायरस संक्रमित मेले हैं। इसके अलावा हरिद्वार से 24, टिहरी से दो और ऊधमसिंह नगर जिले से चार लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1724 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 40
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 40
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 449
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 200
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 334
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 53
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 51
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 42
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 259
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 108
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 26