Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 35 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1759 पहुंच गई है। आज देहरादून जिले से 7 मरीज, चमोली जिले से 3 मरीज, टिहरी गढ़वाल जिले से 22 मरीज, रुद्रप्रयाग जिले से 1 और उत्तरकाशी जिले से 2 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। उत्तराखंड के लिए आज कोरोनावायरस संक्रमण के डर के बीच अच्छी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 76 लोगों ने कोरोनावायरस संक्रमण को मात दी है और स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। आज जहां 35 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हुए हैं दूसरी तरफ से 76 लोगों ने स्वस्थ होकर अच्छा संकेत दिया है। इन 76 लोगों में से टिहरी गढ़वाल से 49, हरिद्वार से आठ, देहरादून से 11 और बागेश्वर से 8 लोग शामिल हैं। अब आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले में कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े