Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आज दोपहर 2:00 बजे के बाद उत्तराखंड में कुल मिलाकर 26 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1785 हो गया है। इन 26 मरीजों में 5 मरीज देहरादून से, 5 मरीज उधम सिंह नगर से, एक मरीज टिहरी गढ़वाल से, 9 मरीज पौड़ी गढ़वाल से, 4 मरीज हरिद्वार से और दो मरीज उत्तरकाशी से सामने आए हैं। आज आई रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 2:00 बजे के बाद कुल मिलाकर 54 लोगों ने कोरोनावायरस संक्रमण को मात दी है। टिहरी के 44 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। चंपावत के 6 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। उधम सिंह नगर से दो और देहरादून से 2 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। यह वास्तव में एक अच्छा संकेत है क्योंकि आज दोपहर 2:00 बजे के बाद कुल मिलाकर 26 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव हैं लेकिन 54 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा ठीक दोगुना है।