Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में व्यापारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद गोविंदनगर इलाके को सील कर दिया गया। गोविंदनगर के वार्ड नंबर-15 को सैनेटाइज कराया गया है। कॉलोनी को सील कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित व्यापारी कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल में एडमिट है। व्यापारी की मां को भी आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराया गया है, व्यापारी की मां में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गोविंदनगर के वार्ड नंबर 15 में रहने वाले व्यापारी को बुखार की शिकायत होने पर 10 जून को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। व्यापारी में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर 11 जून को उसका सैंपल जांच के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया था। शनिवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने गोविंदनगर क्षेत्र को सील करा दिया। यहां सैनेटाइजेशन कराया गया है। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की।