अभी अभी: उत्तराखंड में 31 लोग कोरोना पॉजिटिव..1816 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में आज 31 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1816 हो गया है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 3 pm 14 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 3 pm 14 june

देहरादून: उत्तराखंड में इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में आज 31 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1816 हो गया है। आज उत्तराखंड के देहरादून जिले में 11 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा चमोली जिले में 1, टिहरी गढ़वाल जिले में 9, हरिद्वार जिले में 5, नैनीताल जिले में 1, उत्तरकाशी जिले में 3 और ऊधमसिंह नगर जिले में 1 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। आज आई रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में आज 1 व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमण से उबरा है। इसके अलावा बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में अब 5 जिलों में कोरोनावायरस के 74 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना संक्रमण के आंकड़े


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1816 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 40
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 44
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 472
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 209
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 335
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 62
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 51
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 43
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 291
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 114
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 33