उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत 21 दिन के लिए क्वारेंटाइन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 21 दिन के लिए क्वारंटाइन (Harish Rawat Quarantine) किया गया है। हरदा ने कहा कि- मैंने भी निर्णय लिया है कि मैं देहरादून प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करूंगा’।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Harish Rawat Quarantine: Harish rawat home quarantine for 21 days
Image: Harish rawat home quarantine for 21 days

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से आज की बड़ी खबर यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 21 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है। हरदा ने कहा कि- मैंने भी निर्णय लिया है कि मैं देहरादून प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करूंगा’। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने लिखा है कि ‘दोस्तों, आप सबका सामीप्य पाने के लिये मैं देहरादून तो पहुंच गया हूं। प्रशासन ने मुझे 21 दिन सख्त क्वारंटाइन के नियमों का पालन करने के लिये कहा है और मैं पालन करूंगा। क्वारंटाइन के बाद ही आप और हम, निकट से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक-दूसरे से मिल पायेंगे। तब तक मोबाइल से ही बातचीत करके काम चला लेंगे। यूं भी हम सब लोगों को सामाजिक दूरी का भी पालन करना चाहिये। मास्क भी पहनना चाहिये। सड़क पर कोई न थूके इसका भी ध्यान रखना चाहिये। इसके साथ बार-बार हाथ धोने चाहिये’। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून से बड़ी खबर, अमेरिकी महिला और उसका बेटा कोरोना पॉजिटिव
पूर्व सीएम हरीश रावत ने आगे लिखा है कि ‘इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें को भी खाना चाहिये। कोरोना से लड़ाई साझी है और हम सबको सहयोग करना चाहिये और मैंने भी निर्णय लिया है कि मैं देहरादून प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करूंगा’।