अभी अभी: उत्तराखंड में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव..1819 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण का आंकड़ा 1819 पहुंच चुका है। पूरे उत्तराखंड में 24 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 14 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 14 june

देहरादून: उत्तराखंड में दोपहर 2:00 बजे के बाद तीन मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। तीनों मरीज देहरादून से मिले हैं। इन में से एक गाजियाबाद से लौटा है, एक दिल्ली से और एक उत्तर प्रदेश के कासगंज से लौटा है। उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण का आंकड़ा 1819 पहुंच चुका है। पूरे उत्तराखंड में 24 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। आज अच्छी खबर ये आई है कि कुल मिलाकर दोपहर 2:00 बजे के बाद 33 लोगों ने कोरोनावायरस संक्रमण को मात दी और स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इनमें से अल्मोड़ा का एक मरीज स्वस्थ होकर घर लौटा है, बागेश्वर के 11 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, चंपावत के 6, देहरादून के 10 और नैनीताल के 5 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1819 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 40
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 44
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 475
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 209
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 335
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 62
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 51
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 43
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 291
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 114
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 33