उत्तराखंड में आज 34 लोगों ने कोरोना को हराया, अब तक 61 फीसदी मरीज फिट..देखिए नए आंकड़े

अगर उत्तराखंड में कुल 1819 मरीज कोरोना संक्रमित हुए, तो इनमें से 1111 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आज 34 लोगों ने कोरोना को मात दी है। देखिए पूरी रिपोर्ट
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Update List of coronavirus patient who are fit now 13 june
Image: Update List of coronavirus patient who are fit now 13 june

चम्पावत: उत्तराखंड में अब कोरोनावायरस से जंग में उम्मीदें जग रही हैं। आज आई स्वास्थ्य विभाग की दो अलग-अलग रिपोर्ट इस बात की तस्दीक भी कर रही है। उत्तराखंड में 61 फीसदी से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज अब स्वस्थ हैं। आज दोपहर आई रिपोर्ट के मुताबिक 1 मरीज ने कोरोनावायरस संक्रमण को मात दी थी। अभी-अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 33 लोग कोरोनावायरस से मुक्त हो गए हैं। अब प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा 1111 हो गया है जो कि 60 परसेंट से भी ज्यादा है। ये एक अच्छा संकेत है। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक उत्तराखंड में 1819 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हुए लेकिन इससे उबरने की रफ्तार भी उतनी ही तेज है। आधे से ज्यादा लोगों ने कोरोनावायरस को मात दी है और अभी आंकड़ा 1111 पहुंच गया है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर एक जिले के आंकड़े

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव..1819 पहुंचा आंकड़ा
अल्मोड़ा के 72 मरीज स्वस्थ हुए
बागेश्वर में 11 मरीज स्वस्थ हुए
चमोली जिले में 29 मरीज स्वस्थ हुए
चंपावत जिले में 44 मरीज स्वस्थ हुए
देहरादून में 233 मरीज स्वस्थ हुए
हरिद्वार में 75 मरीज स्वस्थ हुए
नैनीताल में 221 मरीज स्वस्थ हुए
पौड़ी गढ़वाल में 28 मरीज स्वस्थ हुए
पिथौरागढ़ में 27 मरीज स्वस्थ हुए
रुद्रप्रयाग में 23 मरीज स्वस्थ हुए
टिहरी गढ़वाल में 99 मरीज स्वस्थ हुए
उधम सिंह नगर में 79 मरीज स्वस्थ हुए
उत्तरकाशी में 22 मरीज स्वस्थ हुए