खतरा! उत्तराखंड में अब 74 हॉट स्पॉट..हर इलाका हुआ सील..देखिए पूरी लिस्ट

कल तक प्रदेश के पांच जिलों में 68 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 74 हो गई है। छह नए इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं...आगे जानिए पूरी डिटेल
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand containment zones: 74 containment zones declared in 5 districts of Uttarakhand
Image: 74 containment zones declared in 5 districts of Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आकर बिना जांच कराए चोरी-छिपे घरों में रहने वाले प्रवासियों से कोरोना संक्रमण गंभीर स्थिति में पहुंच रहा है। संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। कल तक उत्तराखंड के 5 जिलों में 68 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 74 हो गई है। 6 नए इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में हैं। जहां 39 इलाके सील किए गए हैं।
जिनमें सती मोहल्ला, मातावाला मोहल्ला, मोहम्मदपुर का वार्ड नंबर-12, मुंडा खेड़ा, दुर्गापुर, आदर्श नगर, डाबकी गांव, दादूपुर गांव, हजरत बिलाल मोहल्ला, ग्रीन पार्क कॉलोनी, वैष्णवी अपार्टमेंट, अंबेडकर कॉलोनी, जसविंदर एंक्लेव, अलावलपुर गांव, ग्राम धनौरी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का वार्ड नंबर-5, मोतीपुर गांव, शिवालिक नगर, सुल्तानपुर, रुड़की का वार्ड नंबर-35, ग्राम टीकमपुर, ग्राम गैंडीखत्ता, ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, ग्राम मेहवाड कला, गांव लथारदेवा, आदर्श नगर, गांव डंडेरा, ग्राम भंगेड़ी, ग्राम इनायतपुर, ग्राम मिर्जापुर, ग्राम पुहाना, ग्राम डंडेरा मिलाप नगर कॉलोनी, मोहल्ला मलकपुरा, मोहल्ला रामनगर, मोहल्ला राजेंद्रनगर, वार्ड नंबर-13, मोहल्ला शक्ति विहार, नगर पंचायत लंढौर और गांव बहेड़ी महावतपुरा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अब तक 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत, देखिए हर जिले से आंकड़े
चलिए प्रदेश के दूसरे जिलों का हाल भी जान लेते हैं। देहरादून जिले के 21 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं।
प्रेमबत्ता गली, आदर्श नगर, शिवाजी नगर की गली नंबर 34, बीस बीघा कॉलोनी, विकासनगर का वार्ड नंबर 13, हरबर्टपुर का वार्ड नंबर 09, ग्राम फतेहपुर टांडा, हरिपुरकलां, सर्कुलर रोड, ब्रह्मपुरी, कलिंगा कॉलोनी, बसंत विहार फेज-2, नवीन मंडी, रेलवे रोड ऋषिकेश, गढ़ी मैचक गांव, हरश्रीनाथ गली, डोईवाला का वार्ड नंबर 5, रामविहार, पूर्वी पटेलनगर, चमनपुरी और डालनवाला का 16 मोहिनी रोड क्षेत्र शामिल है।
टिहरी जिले में पहले 9 कंटेनमेंट जोन थे, अब इनकी संख्या 10 हो गई है।
गांव भाटी, गांव लामणीधार, ग्राम अखोरी, ग्राम झेलम, ग्राम डूंग पट्टी, ग्यार गांव, ग्राम ग्वाड़ामल्ला, ग्राम क्यूंलागी, ग्राम जखन्याली और ग्राम डोबरी कंटेनमेंट जोन घोषित हैं।
ऊधमसिंहनगर जिले में दो कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें सितारगंज की संपूर्णानंद सेंट्रल जेल और रुद्रपुर की शिव शक्ति सोसायटी का वार्ड नंबर 38 शामिल है।
वहीं पौड़ी में पिपली गांव और चौबट्टाखाल का सतपाली पट्टी कंटेनमेंट जोन में शामिल है।
कंटेनमेंट जोन में प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी। इन इलाकों में स्वास्थ्यकर्मी हर दिन रिपोर्टिंग कर रहे हैं। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में रहने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।