Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि 9 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। इस के साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1845 पहुंच चुका है। आज 2:00 बजे के बाद भले ही 9 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो लेकिन 54 लोगों ने कोरोनावायरस को मात दी और स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। आज 2:00 बजे बाद मिले 9 मरीजों में से एक मरीज उत्तरकाशी से है, 6 मरीज देहरादून से हैं और 2 मरीज हरिद्वार से हैं। उत्तरकाशी में दिल्ली से लौटा एक व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। हरिद्वार में दोनों व्यक्ति दिल्ली से लौटे हैं और कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। देहरादून में छह लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं लेकिन उनकी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिल पा रही है।आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।