उत्तराखंड के पांच जिलों में 78 इलाके सील किए गए हैं। सील इलाकों मे प्रशासन के अगले आदेश तक लोग घरों में ही रहेंगे। जरूरत का सामान प्रशासन की तरफ से मुहैया कराया जाएगा, आगे जानिए पूरी डिटेल
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: 78 containment zones declared in 5 districts of Uttarakhand
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। कल तक प्रदेश के 5 जिलों में 74 कंटेनमेंट जोन थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 78 हो गई है। हरिद्वार जिले में 4 नए इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में ही हैं। जहां 43 इलाके सील किए गए हैं। देखिए हरिद्वार जिले के कंटेनमेंट जोन
सील इलाकों में सती मोहल्ला, मातावाला मोहल्ला, मोहम्मदपुर का वार्ड नंबर-12, मुंडा खेड़ा, दुर्गापुर, आदर्श नगर, डाबकी गांव, दादूपुर गांव, हजरत बिलाल मोहल्ला, ग्रीन पार्क कॉलोनी, वैष्णवी अपार्टमेंट, अंबेडकर कॉलोनी, जसविंदर एंक्लेव, अलावलपुर गांव, ग्राम धनौरी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का वार्ड नंबर-5, मोतीपुर गांव, शिवालिक नगर, सुल्तानपुर, रुड़की का वार्ड नंबर-35, ग्राम टीकमपुर, ग्राम गैंडीखत्ता, ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, ग्राम मेहवाड कला, गांव लथारदेवा, आदर्श नगर, गांव डंडेरा, ग्राम भंगेड़ी, ग्राम इनायतपुर, ग्राम मिर्जापुर, ग्राम पुहाना, ग्राम डंडेरा मिलाप नगर कॉलोनी, मोहल्ला मलकपुरा, मोहल्ला रामनगर, मोहल्ला राजेंद्रनगर, वार्ड नंबर-13, मोहल्ला शक्ति विहार, नगर पंचायत लंढौर, ग्राम बहेड़ा, ग्राम सलेमपुर, ग्राम महालक्ष्मीपुरम, पठानपुरा और गांव बहेड़ी महावतपुरा शामिल हैं। चलिए प्रदेश के दूसरे जिलों का हाल भी जान लेते हैं।
देहरादून जिले के 21 इलाके कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। देखिए देहरादून जिले के कंटेनमेंट जोन
जिनमें प्रेमबत्ता गली, आदर्श नगर, शिवाजी नगर की गली नंबर 34, बीस बीघा कॉलोनी, विकासनगर का वार्ड नंबर 13, हरबर्टपुर का वार्ड नंबर 09, ग्राम फतेहपुर टांडा, हरिपुरकलां, सर्कुलर रोड, ब्रह्मपुरी, कलिंगा कॉलोनी, बसंत विहार फेज-2, नवीन मंडी, रेलवे रोड ऋषिकेश, गढ़ी मैचक गांव, हरश्रीनाथ गली, डोईवाला का वार्ड नंबर 5, रामविहार, पूर्वी पटेलनगर, चमनपुरी और डालनवाला का 16 मोहिनी रोड क्षेत्र शामिल है।
tehri containment zones
यहां गांव भाटी, गांव लामणीधार, ग्राम अखोरी, ग्राम झेलम, ग्राम डूंग पट्टी, ग्राम डांडा, ग्राम ग्वाड़ामल्ला, ग्राम क्यूंलागी, ग्राम जखन्याली और ग्राम डोबरी कंटेनमेंट जोन घोषित हैं।
ऊधमसिंहनगर जिले में दो कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें सितारगंज की संपूर्णानंद सेंट्रल जेल और रुद्रपुर की शिव शक्ति सोसायटी का वार्ड नंबर 38 शामिल है।