अभी अभी: उत्तराखंड में 67 लोग कोरोना पॉजिटिव..1912 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में कुल मिलाकर 67 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना का मरीजों का आंकड़ा 1912 चला गया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 3 pm 16 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 3 pm 16 june

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कुल मिलाकर 67 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना का मरीजों का आंकड़ा 1912 चला गया है। इन 67 मरीजों में से 10 मरीज अल्मोड़ा से, 12 मरीज देहरादून से, 8 मरीज हरिद्वार से, 2 मरीज नैनीताल से, 2 मरीज पौड़ी गढ़वाल से, 14 मरीज टिहरी गढ़वाल से, 7 मरीज पिथौरागढ़ से, 8 मरीज उधम सिंह नगर से और 4 मरीज उत्तरकाशी से है। इसके अलावा अभी अभी आई स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक आज 5 लोगों ने कोरोनावायरस से जंग जीती है और अपने घर लौटे हैं। इन में से चार लोग देहरादून और एक व्यक्ति अल्मोड़ा से बताया जा रहा है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1912 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 85
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 42
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 44
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 493
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 219
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 340
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 67
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 60
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 46
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 308
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 122
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 38