Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: विज्ञान के मामले में यह दुनिया बेहद आगे बढ़ गई है मगर भारत में भी कई लोग अब तक ऊपरी साया और तांत्रिक विद्या के ऊपर भरोसा रखते हैं। उधम सिंह नगर से भी काला जादू और तांत्रिक विद्या से जुड़ा एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बता दें कि उधम सिंह नगर के बाजपुर में एक परिवार के अंदर से अचानक ही 10 लोग गायब हो गए। पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। जब मामले की गहराई से जांच पड़ताल हुई और परत-दर-परत राज पर से पर्दा उठा तो पुलिस के पांव तले जमीन खिसक गई। मामले में अंधविश्वास और तांत्रिक विद्या से जुड़ी हुई चीजों का खुलासा हुआ। जब पुलिस जांच करने के लिए पहुंची तो पुलिस को गड्ढे में से एक बकरा भी दबा हुआ। यह सब मंजर देख कर पुलिस के भी होश उड़ गए। आइए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के बाजपुर के गांव रानीनांगल की पट्टा कॉलोनी में एक परिवार की दो लड़कियों की तबीयत बीते कुछ समय से काफी खराब चल रही है। परिजनों ने किसी डॉक्टर को दिखाने की बजाय उनके ऊपर भूत प्रेत का साया होने की बात यकीन कर लिया।