Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: जिला पिथौरागढ़ से एक बुरी खबर आ रही है। पिथौरागढ़ जिले में कल संस्थागत क्वारेंटाइन में रह रहे 7 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। यह खबर सुनने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मंगलवार को मिले 7 रोगियों में से एक बारह साल की बच्ची भी है। बता दें कि सभी 7 लोग दिल्ली और मेरठ से बस से पिथौरागढ़ पहुंचे थे। सभी 7 लोग एक ही विकासखंड के हैं। नियमानुसार सभी को पिथौरागढ़ के अंदर ही संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। अब पिथौरागढ़ जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60 हो गई है। इसमें से 28 रोगी स्वस्थ्य होकर वापस घर लौट चुके हैं। वहीं अब जिले में कुल 32 एक्टिव केस हैं। जो 7 लोग पॉजिटिव मिले थे वह सभी लोग 26 मई को मेरठ और दिल्ली से वापस आए थे। सभी को साथ मे संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। सभी का क्वारंटाइन पीरियड समाप्त होने ही वाला था कि उन्हीं के सेंटर में एक महिला के पूर्व में संक्रमित मिलने पर 14 दिन पूरे हो जाने के बाद भी सभी लोगों को क्वारंटाइन में ही रखा। मंगलवार को जांच में 12 साल की बच्ची समेत 7 लोग कोरोना पॉजिटिव आए जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी में सभी को जिला मुख्यालय के बेस अस्पताल में बने आइसोलेशन वॉर्ड में ले जाया गया है।फिलहाल स्वास्थ्य विभाग सभी 7 लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता करने में जुटी हुई है ताकि सभी को होम क्वारंटाइन किया जा सके। अगर हम पिथौरागढ़ में हो रहे टेस्ट की बात करें तो अबतक कुल 1353 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। मंगलवार को भी जिले में 56 सैंपलों की जांच हूं जिसमें से 49 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही।