उत्तराखंड में बीजेपी नेता की हत्या की सुपारी, पंजाब से आए थे शूटर

पंजाब से आए चार शूटरों को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया। ये लोग बीजेपी नेता कुलविंदर सिंह की हत्या करने आए थे। शूटरों को केडी नाम के इनामी बदमाश ने हत्या की सुपारी दी थी...
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Four shooters came from punjab to shoot bjp leader
Image: Four shooters came from punjab to shoot bjp leader

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर जिले में पुलिस की सतर्कता ने अपराधियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। यहां बाजपुर के होटल से पंजाब के चार युवक पकड़े गए। अब पता चला है कि ये सभी युवक शूटर हैं, जो कि बीजेपी नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा की हत्या करने आए थे। मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन स्थानीय लोग भी पकड़े गए हैं। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब से आए शूटरों को मुड़िया मनी में रहने वाले कुलदीप सिंह उर्फ केडी ने हत्या की सुपारी दी थी। केडी के इशारे पर ये लोग बीजेपी नेता कुलविंदर सिंह किंदा की हत्या करने वाले थे, लेकिन समय रहते पुलिस इन तक पहुंच गई और चारों युवकों को धर दबोचा। पकड़े गए युवकों में सुखराज सिंह, हरपाल सिंह, प्रिंसपाल और युद्धवीर सिंह शामिल हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 12 साल की बच्ची समेत 7 लोग कोरोना पॉजिटिव..सावधान रहें
सभी पंजाब के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। चारों युवक बाजपुर दोराहा के पास एक होटल में रुके हुए थे। इसी बीच पुलिस को इनके मंसूबों की भनक लग गई। जिसके बाद पुलिस ने चारों को होटल से धर दबोचा। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद हुए। जिनमें 315 बोर के पांच तमंचे और 15 कारतूस शामिल हैं। 23500 रुपये की नकदी और दो बाइक भी बरामद हुईं हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह की हत्या के लिए आए थे। पंजाब के शूटरों को ईनामी बदमाश कुलदीप सिंह उर्फ केडी ने तीन लोगों के माध्यम से हत्या की सुपारी दी थी। इन तीन लोगों में हरचरण सिंह, हर्षदीप सिंह और जगजीत सिंह उर्फ गोपी शामिल हैं। पुलिस ने चार शूटरों समेत सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड की साजिश रचने वाला केडी अब तक फरार है। पुलिस ने बताया कि उस पर 12 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वो कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस केडी की तलाश में जुटी है।