अभी अभी- उत्तराखंड में 43 लोग कोरोना पॉजिटिव..1985 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1985 हो गई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 3 pm 17 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 3 pm 17 june

अल्मोड़ा: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1985 हो गई है। आज उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले से 14, देहरादून से आठ, नैनीताल जिले से आठ, पौड़ी गढ़वाल से एक, टिहरी गढ़वाल से नौ, रुद्रप्रयाग से दो और उत्तरकाशी से एक मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। आज उत्तराखंड में 14 लोगों ने कोरोनावायरस को मात दी है और स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। इनमें से 11 लोग देहरादून जिले से हैं और 3 लोग चमोली जिले से हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक कुल 1230 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना संक्रमण के आंकड़े


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1985 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 99
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 42
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 44
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 507
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 238
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 348
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 72
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 60
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 317
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 122
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 40