अभी अभी: उत्तराखंड में 38 लोग कोरोना पॉजिटिव...आंकड़ा 2000 के पार

उत्तराखंड में आज दोपहर 2:00 बजे के बाद कुल मिलाकर 38 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल 2023 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 17 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 17 june

पिथौरागढ़: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज दोपहर 2:00 बजे के बाद कुल मिलाकर 38 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2000 के पार चला गया है जी हां उत्तराखंड में अब तक कुल 2023 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। आज दोपहर 2:00 बजे के बाद आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 38 लोग कोरोनावायरस संक्रमित है। इनमें से 27 लोग देहरादून से हैं। इसके अलावा तीन लोग हरिद्वार जिले से, 5 लोग बागेश्वर से और तीन लोग उधम सिंह नगर जिले से हैं। इसके अलावा बड़ी खबर यह है कि डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 18 साल के एक युवक की मौत हुई है। वो कोरोनावायरस संक्रमित था और बागेश्वर से हल्द्वानी रेफर किया गया था। वो दिल्ली से आया था और कोरोनावायरस पॉजिटिव था। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले में कोरोना संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 2023 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 99
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 47
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 44
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 534
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 241
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 348
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 72
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 60
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 317
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 125
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 40