Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में कोरोना जितनी तीव्रता से बढ़ रहा है, यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। राज्य के भविष्य के ऊपर यह बहुत बड़ा साया बनकर सामने आया है।ऐसे में जरूरत है सकारात्मक बने रहने की। सकारात्मकता के बिना इस वायरस से जीतना मुश्किल है। आज राज्य समीक्षा एक ऐसी ही पॉजिटिव खबर आपके लिए लेकर आया है। खबर टिहरी जिले से आई है। बता दें कि टिहरी जिले में अबतक कोरोना संक्रमितों के जितने केस मिले हैं उनमें से अधिकांश एकदम स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। जी हां, 308 मरीजों में से 252 मरीजों ने इस वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है। यह हर लिहाज से एक सकारात्मक खबर है। इसी के साथ टिहरी जिले के स्वास्थ्य प्रशासन और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। यह समझने की जरूरत है कि अगर लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं तो उतनी ही तेजी से वे ठीक भी हो रहे हैं। चलिए टिहरी जिले के आंकड़ों के ऊपर गौर करते हैं।