Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
ऋषिकेश: कोरोना संक्रमण को लेकर देहरादून से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। कुछ दिन पहले कई कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद निरंजनपुर सब्जी मंडी सील कर दी गई थी। अब जिले की एक और सब्जी मंडी सील की गई है। इससे पहले देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी सील की गई थी। हालांकि धीरे धीरे निरंजनपुर सब्जी मंडी खोलने की कवायद हो रही है लेकिन इस बार ऋषिकेश की सब्जी मंडी को सील किया गया है। देहरादून प्रशासन ने मंडी को 24 जून तक के लिए बंद करने के आदेश जारी किए। मंडी के दुकानदारों में कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार रात इसके आदेश जारी किए। इसके साथ ही मंडी के सभी आढ़ती, श्रमिक और कर्मचारियों को घरों में क्वारेंटीन रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि दुकानदारों, आढ़तियों, श्रमिकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।