अभी अभी: उत्तराखंड में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव…2100 के पार चला गया आंकड़ा

दोपहर 2:00 बजे के बाद 23 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोविड-19 पॉजिटिव लोगों की संख्या 2102 चुकी है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 18 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 9 pm 18 june

चम्पावत: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में दोपहर 2:00 बजे के बाद 23 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोविड-19 पॉजिटिव लोगों की संख्या 2102 चुकी है। आज दोपहर 2:00 बजे बाद अल्मोड़ा में 12 लोग, पौड़ी गढ़वाल में 5 लोग और नैनीताल जिले में 6 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। आज के लिए अच्छी खबर यह है कि उत्तराखंड में 2:00 बजे के बाद कुल मिलाकर 124 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में 1386 लोग कोरोनावायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। आज दोपहर 2:00 बजे के बाद बागेश्वर से सात, देहरादून से 74 हरिद्वार से 14, नैनीताल से 8, पौड़ी गढ़वाल से 3, टिहरी गढ़वाल से आठ और रुद्रप्रयाग से 10 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 2102 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 112
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 47
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 47
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 562
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 246
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 353
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 91
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 60
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 52
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 318
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 125
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 41