अभी अभी: उत्तराखंड में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव…2127 पहुंचा आंकड़ा

दोपहर 2:00 बजे 25 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोविड-19 पॉजिटिव लोगों की संख्या 2127 चुकी है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 2 pm 19 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 2 pm 19 june

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में दोपहर 2:00 बजे तक 25 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोविड-19 पॉजिटिव लोगों की संख्या 2127 चुकी है। आज दोपहर 2:00 बजे तक अल्मोड़ा में 11 लोग, देहरादून में 4 लोग, टिहरी में 3 कोरोना पॉजिटिव केस और हरिद्वार जिले में 7 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। आज के लिए अच्छी खबर यह है कि उत्तराखंड में 2:00 बजे तक कुल मिलाकर 37 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में 1423 लोग कोरोनावायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। आज मिले कोरोना पॉजिटिव की ट्रेवल हिस्ट्री की बात करें तो अल्मोड़ा में आज मिले 11 में से सभी लोग दिल्ली से आये हैं। देहरादून में मिले 4 लोगों में से 2 दिल्ली से और एक-एक गाज़ियाबाद और आगरा से आये थे। हरिद्वार में मिले 7 लोगों में से 3 दिल्ली और 4 मुंबई से आये हैं। टिहरी में पॉजिटिव मिले 3 लोग महाराष्ट्र से उत्तराखंड आये हैं। इस तरह उत्तराखंड में 19 जून 2:00 बजे तक 25 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2127 चुकी है।

उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 2127 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 123
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 47
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 47
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 566
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 253
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 353
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 91
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 60
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 52
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 321
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 125
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 41