Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: प्रवासियों के उत्तराखंड लौटने के बाद कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। पौड़ी जिले में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां लैंसडौन के दो गांवों को सील कर लिया गया है। द्वारीखाल प्रखंड के दो गांवों में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद दोनों गांव सील कर दिए गए। गांव में रहने वाले 9 लोगों को आइसोलेशन सेंटर में एडमिट कराया गया है। द्वारीखाल क्षेत्र के कठूड़बड़ा गांव में 14 जून को एक महिला और उनकी बेटी दिल्ली से लौटी थीं। दोनों को होम क्वारेंटीन किया गया था। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अब दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में आने वाले चार लोगों को लक्ष्मणझूला के परमार्थ निकेतन में आइसोलेट किया गया है। आगे भी पढ़िए इस बारे में कुछ खास जानकारियां