Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल में जिंदगी मुश्किल हो गई है। परेशानियां पहले ही काफी थीं और अब उत्तराखंड में बसों से सफर करना भी महंगा हो गया है। उत्तराखंड सरकार ने बसों के किराये में दो से तीन गुणा तक बढ़ोतरी की है। वॉल्वो बस का किराया तो हवाई जहाज के किराये से भी महंगा हो गया है। अब देहरादून से दिल्ली जाने के लिए 2286 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि जबकि देहरादून से दिल्ली जाने के लिए हवाई जहाज का किराया सिर्फ 2037 रुपये है। उत्तराखंड में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए भी दोगुने से तीन गुणा तक ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पहले देहरादून से बागेश्वर तक का किराया 596 रुपये था, अब ये बढ़कर 1196 रुपये हो गया है। पिछले दिनों 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिटी बस चलाने की अनुमति प्रदान की गई थी। अब देहरादून में भी सिटी बसों के संचालन को अनुमति मिल गई है।