Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज दोपहर 2:00 बजे के बाद कुल मिलाकर 50 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2177 पहुंच चुका है। उत्तराखंड में अब तक 26 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। आज दोपहर 2:00 बजे के बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में 3, बागेश्वर में 7, हरिद्वार जिले में 1, नैनीताल जिले में 8, पौड़ी गढ़वाल में 2, पिथौरागढ़ में 4 और टिहरी गढ़वाल में 25 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। आज दोपहर 2:00 बजे के बाद कुल मिलाकर 10 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं.. इनमें अल्मोड़ा से एक देहरादून से दो, पौड़ी गढ़वाल से एक और रुद्रप्रयाग से 6 लोग हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस से जंग जीत चुके लोगों का आंकड़ा 1423 पहुंच चुका है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस लेटेस्ट आंकड़े