Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अल्मोड़ा जिले में एक ही परिवार के 7 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। ये परिवार चौखुटिया ब्लॉक का रहने वाला है। इस परिवार के साथ लोगों के साथ साथ 11 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। खबर है कि ये सभी लोग दिल्ली और एनसीआर से लौटे थे। दिल्ली और एनसीआर से 12 जून को ये लोग अल्मोड़ा पहुंचे थे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इन सभी को होम क्वॉरेंटाइन पर उनके गांव भेजा गया था। 13 जून को सभी के नमूने सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी भेजे गए और गुरुवार को इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों में से चौखुटिया विकासखंड के एक ही परिवार के 7 लोग हैं। इसके अलावा धौलादेवी ब्लॉक स 2 भैंसियाछाना और लमगड़ा से एक एक प्रवासी कोरोनावायरस संक्रमित हैं। इसके साथ ही अल्मोड़ा जिले में अभी तक 73 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।